रंगाई-पुताई में घोटाला: 14 लाख की गड़बड़ी पर दो PWD अधिकारी सस्पेंड

महासमुंद

भ्रष्टाचार में नवाचार का सिलसिला थमा नहीं है. मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विभाग को 14.28 लाख रुपए का चूना लगा दिया. जांच में गोलमाल पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

लोनिवि उपसंभाग सरायपाली की तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी शिखा पटेल ने 1.51 लाख रुपए तो तत्कालीन प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अरविंद किशोर देवांगन ने 12.77 लाख रुपए का माप दर्ज किया गया था. इस तरह से इन दोनों अधिकारियों ने कुल 14.28 लाख रुपए का माप दर्ज किया था.

पैसे तो खर्च कर लिए, लेकिन काम नहीं होने की शिकायत पर मुख्य अभियंता, लोनिवि परिक्षेत्र रायपुर ने उच्च स्तरीय जाँच समिति का गठन किया था. समिति की जांच में खुलासा हुआ कि माप दर्ज किया गया, लेकिन वास्तव में उन कार्यों का निष्पादन कहीं नहीं हुआ था.

जाँच में पाया गया कि शासकीय हाई स्कूल भवन सरायपाली और शासकीय हाई स्कूल भवन मंदिर में प्लास्टर मरम्मत एवं पुट्टी कार्य, ब्लॉक कालोनी के एच टाईप क्वार्टर में पुताई का कार्य के अलावा एसडीओ एग्रीकल्चर क्वार्टर भवन में कार्य का अभाव देखने को मिला. इसके अलावा तहसील कार्यालय सरायपाली में निर्धारित कार्यों का न होना, शासकीय कन्या हाई स्कूल सरायपाली में पोस्ट वॉटर प्रूफिंग का कार्य नहीं हुआ और पाँच नग एच टाइप क्वार्टर में कार्य का अभाव था.

इस गंभीर लापरवाही पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत शिखा पटेल और अरविंद किशोर देवांगन को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के दौरान दोनों अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति