छोटे शहर से बड़ा मुकाम: चाहत पांडे को मिला इंटरनेशनल एक्ट्रेस अवार्ड

दमोह 
 दमोह की रहने वाली चाहत पांडे अभिनय के क्षेत्र में बॉलीवुड में तेजी से उभर रही हैं. छोटे पर्दे की सिने स्टार चाहत मणि पांडे को यंगेस्ट सक्सेजफुल एक्टर इन टेलीविजन लीड एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें दुबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया. दमोह जिले के ग्राम चंडी चौपरा से निकलकर मायानगरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सिने स्टार चाहत मणि पांडे को अवार्ड मिलने से पूरे बुंदेलखंड का नाम ऊंचा हुआ है.

दादा साहेब फाल्के आईकॉन अवार्ड कार्यक्रम

चाहत पांडे को दुबई में 29 जुलाई को संपन्न हुए दादा साहेब फाल्के आईकॉन फिल्म इंटरनेशनल अवार्ड कार्यक्रम में 'यंगेस्ट सक्सेजफुल एक्टर इन टेलीविजन लीड एक्टर' के आवर्ड से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेख मालिद ने उन्हें ट्रॉफी सौंपी. अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 2015 में चाहत चंडी चौपरा से अपने सपनों को समेटे वह मायानगरी मुंबई चली गई. वहां पर उन्हें पहला ब्रेक पवित्र रिश्ता सीरियल से मिला. उनके इस कार्यक्रम में दिखाए गए रोल को बहुत सराहना मिली.

कई टीवी सीरियल में अभिनय का लोहा मनवाया

अभिनय के क्षेत्र में चाहत पांडे लगातार आगे बढ़ती गई. स्टार भारत पर प्रसारित मां दुर्गा, सावधान इंडिया तथा हाल ही में बिग बॉस में वह पहुंची. जहां पर उन्हें सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला. अवार्ड मिलने पर एक्ट्रेस चाहत पांडे ने कहा "वह अपनी मां की सपोर्ट और उनके विश्वास की वजह से यहां तक पहुंची हैं. यदि उनकी मां नहीं होती तो शायद यहां तक नहीं पहुंच पाती. आज वह जो कुछ भी है अपनी मां की बदौलत हैं."

एक्ट्रेस चाहत पांडे ने कहा "मध्य प्रदेश का एक छोटा सा जिला है दमोह. वहां से निकालकर इस मुकाम तक लेकर मुझे मेरी मां आई हैं. आज उन्हीं के आशीर्वाद से मैं दुबई के इस मंच पर खड़ी हूं." इस अवार्ड के लिए चाहत ने फिल्म फेयर अवार्ड की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए अंत में जय हिंद जय बुंदेलखंड बोलकर अपनी खुशी जाहिर की.

बता दें कि चाहत पांडे ने सिर्फ बॉलीवुड में ही अपनी जगह नहीं बनाई है, उनका अपनी जन्मभूमि और दमोह जिले से गहरा नाता है. वह 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. वह आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाई गई थी. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति