राजधानी में रैकेट का पर्दाफाश: ड्रग्स और सेक्स सिंडिकेट का चार राज्यों में जाल, दुबई कनेक्शन पर जांच

भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग और यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे को चौंका दिया है, बल्कि समाज के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।

इस केस में आरोपित यासीन अहमद और उसका चाचा शाहवर अहमद फिलहाल जेल में हैं, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस संगठित गिरोह के तार कई राज्यों और देशों तक जुड़े दिख रहे हैं।

राज्यों और दुबई से जुड़ा ड्रग नेटवर्क

जांच में पता चला है कि यह गिरोह राजस्थान, दिल्ली समेत चार राज्यों में फैला हुआ है और वहां से एमडी ड्रग भोपाल सहित अन्य जगहों पर पहुंचाई जाती थी। यासीन और शाहवर ने पूछताछ में माना है कि वे इन राज्यों से ड्रग लाते थे। पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क की डोर दुबई तक फैली है, जहां शाहवर की प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी भी है।

दुबई में कारोबार और बार-बार आवाजाही

शाहवर अहमद दुबई को अपना दूसरा घर मानता था। वह वहां की प्रॉपर्टी में भोपाल और एमपी के लोगों से निवेश करवा कर मोटा कमीशन वसूलता था। पुलिस को उसके हर महीने दुबई आने-जाने के प्रमाण भी मिले हैं। इससे ड्रग नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि होती दिख रही है।

वीडियो से 10 पीड़िताएं पहचानी गईं

यासीन के मोबाइल से मिले अश्लील और हिंसक वीडियो ने पूरे मामले को और गहराई दी है। इनमें से 10 पीड़िताएं चिन्हित की गई हैं, जो अधिकतर हिंदू युवतियां हैं। इनका नशे का आदी बनाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। एक पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है, बाकी की काउंसलिंग की जा रही है।

गिरोह के बड़े नाम हो सकते हैं उजागर

इस गिरोह की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फरवरी में एमडी ड्रग के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में भी यासीन-शाहवर का नाम सामने आया था। फिर 21 जुलाई को दोनों की गिरफ्तारी हुई।

अब इन पर कोहेफिजा, तलैया, महिला थाना और अरेरा हिल्स में केस दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि यह संगठित गिरोह न सिर्फ ड्रग सप्लाई कर रहा था, बल्कि हिंदू युवतियों को टारगेट कर उनके जीवन को बर्बाद कर रहा था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति