ड्रोन वॉर तेज: यूक्रेन के हमले से तेल डिपो धधका, रूस ने किया बड़ा पलटवार

रूस

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमलों का सिलसिला और तेज हो गया है। ताजा हमले में यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के काला सागर तट पर स्थित प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर सोची के पास एक तेल डिपो को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव  ने बताया कि ड्रोन के मलबे के गिरने से तेल डिपो के ईंधन टैंक में आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मियों को लगाया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेल डिपो से काले धुएं का विशाल गुबार उठ रहा है।

 सोची एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकी गईं
इस घटना के बाद रूस के नागरिक उड्डयन विभाग रोसावियात्सिया ने एहतियातन सोची एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसी बीच वोरोनिश  क्षेत्र में एक अन्य ड्रोन हमले में चार लोग घायल हुए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रविवार रात तक रूस और काला सागर के ऊपर से कुल 93 यूक्रेनी ड्रोन  मार गिराए गए।

यूक्रेन पर रूस का जवाबी हमला
यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने भी जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन पर 76 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं। दक्षिणी यूक्रेन के माइकोलाइव शहर में एक आवासीय इलाके पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी आपातकालीन सेवाओं ने इस हमले की पुष्टि की है। सोची रूस का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है और ऐसे में ड्रोन हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई है। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की ऊर्जा संरचना पर लगातार खतरा बना हुआ है।
 
  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति