96 फिल्मों में अभिनय कर चमकाई पहचान, एक्टर शानवास नहीं रहे

साउथ के सुपरस्टार शानवास ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस इंडस्ट्री में अशोक की लहर दौड़ पड़ी है। पिछले काफी लंबे वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, जिनकी हालत खराब होने पर उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर का सोमवार की रात करीब 11:50 के आसपास निधन हुआ है। दरअसल, कल रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और उनका निधन हो गया।

इस खबर से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। इस तरह उनका यूं दुनिया से चले जाना लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका है। फिलहाल, संवास का अंतिम संस्कार पलायन मुस्लिम जमात कब्रिस्तान में किया जाएगा। बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, साथ ही परिवार का भी ढांढस बंधा रहे हैं।

फिल्मी करियर

शानवास के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने करीब 96 फिल्मों में काम किया है, जो कि मलयालम और तमिल भाषा की थीं। 1955 में तिरुवंतपुरम में जन्मे एक्टर ने फिल्म प्रेम गीतांगल से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जो कि 1981 में रिलीज हुई थी। यह पूरी तरह से रोमांटिक फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते थे, क्योंकि उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री के लिए एंट्री एक्टर प्रेम नजीर थे।

टीवी में भी आए थे नजर

शानवास ने टीवी जगत में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने सत्यमेव जयते, वेलुथु कैटरीना जैसे शो में काम किया था। हालांकि, कुछ टाइम के लिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था और अपने परिवार के साथ समय गुजारने लगे थे। बाद में उन्होंने साल 2011 में फिल्म चाइना टाउन से वापसी की थी। उनकी आखिरी फिल्म साल 2022 में रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम जन गण मन था। फिल्मी सफर उनका काफी रोमांचक भर रहा है। यह उन चुनिंदा एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी मेहनत से पहचान बनाई है।

लोग उन्हें इतना ज्यादा प्यार देने लगे कि उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी। करियर में उन्होंने कई तरह के रोल निभाए हैं, जिनके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। संवास में अपने पिता के साथ करीब सात फिल्मों में काम किया था, जो कि उनके लिए काफी गर्व की बात थी। वह हमेशा ही अपने पिता का गुणगान किया करते थे।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति