‘आइशा’ के 15 साल पूरे, सोनम कपूर ने बताया क्यों यह फिल्म है उनके लिए खास

मुंबई,

अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म ‘आइशा’ को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सोनम ने फिल्म के बारे में बतया कि जब वे और उनकी बहन रिया कपूर इस फिल्म पर काम कर रही थीं, तब ही दोनों ने ये तय किया था, कि इस फिल्म के जरिए वे फैशन के साथ कुछ नया करेंगी।

फिल्म को याद करते हुए अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, “जब हम फिल्म ‘आइशा’ बना रहे थे, तब हमारा उद्देश्य कोई सामाजिक बदलाव लाना नहीं था। हमारा मकसद ऐसी फिल्म बनाना था, जिसे देखकर हमें खुद मजा आए, और उस तरह की फिल्में उस वक्त बॉलीवुड में नहीं बन रही थीं।

अभिनेत्री ने आगे कहा, “जब लोगों ने यह फिल्म देखी, तो उन्हें आयशा कुछ खास लगी और उन्होंने हमें बताया कि यह फिल्म उस दौर के यूथ के लिए बहुत खास और अलग थी। सोनम कपूर ने कहा, “फिल्म बनाते समय हमें शुरू से पता था कि हम फैशन के साथ कुछ नया और मजेदार करना चाहते हैं। ऐसा जो स्टाइलिश हो, लेकिन आम लोगों को भी ये आसानी से समझ आए।”

उन्होंने यह भी बताया, “मुझे और रिया को यह सब बहुत पसंद था। हमें पता था कि और लोग भी फैशन को पसंद करते हैं, लेकिन उस वक्त तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी थी, जो सिर्फ लड़कियों, उनकी लाइफस्टाइल और फैशन को इतनी खुलकर दिखाए। हम इस बात से अंजान थे कि ‘आइशा’ भारतीय यूथ, सिनेमा और दुनियाभर के साउथ एशियाई लोगों की सोच और पॉप कल्चर (लोकप्रिय संस्कृति) पर कैसा प्रभाव डालेगी।”

‘आइशा’ ने बॉलीवुड में फैशन को लेकर एक नई शुरुआत की। यह ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें फैशन को साइड में नहीं रखा गया, बल्कि उसे पूरी कहानी का हिस्सा बनाया गया। इससे लोगों ने यह समझना शुरू किया कि कपड़े सिर्फ पहनने की चीज नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सोच और स्टाइल को दिखाने का तरीका भी हैं।

सोनम कपूर ने बताया कि ‘आइशा’ फिल्म उनके दिल के बहुत करीब क्यों है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आज भी ‘आइशा’ मेरे दिल में और मेरी तरह हर लड़की के दिल में एक खास जगह रखती है, क्योंकि फिल्म में मेरे किरदार आइशा से लोग बहुत आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। आइशा ऐसी लड़की है, जो बिना किसी झिझक के खुद को समझने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है और यही बात आज की हर लड़की को उसमें खुद की झलक दिखाती है।”

फिल्म ‘आइशा’ से रिया कपूर ने निर्माता के तौर पर डेब्यू किया था, वहीं इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया था। फिल्म में सोनम कपूर, अमृता पुरी और ईरा दुबे मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म की कहानी आइशा नाम की एक अमीर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोगों के रिश्ते जोड़ना बहुत पसंद है। लेकिन उसके दोस्त अर्जुन को उसकी ये आदत पसंद नहीं आती। यह फिल्म अंग्रेजी नॉवेल ‘एम्मा’ पर आधारित है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति