चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में बहादुर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाएंगी प्रियांशी यादव

मुंबई,

अभिनेत्री प्रियांशी यादव चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में बहादुर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान अब कहानी में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। जल्द ही दर्शक देखेंगे कि राजा जयचंद की बेटी, राजकुमारी संयोगिता का बड़ा रूप नजर आएगा, जिसे एक्ट्रेस प्रियांशी यादव निभाएंगी। उनकी एंट्री के साथ शो में एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें और गहरी भावनाएं और इतिहास की मशहूर प्रेम कहानी पृथ्वीराज और संयोगिता दिखाई जाएगी।

अपनी एंट्री को लेकर प्रियांशी ने कहा, “मैं इतने बड़े शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और आभारी हूं। पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी इतिहास की सबसे मशहूर और यादगार कहानियों में से एक है। यह पहली बार है जब मैं कोई ऐतिहासिक किरदार निभा रही हूं। संयोगिता का किरदार मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि वह सिर्फ एक सुंदर राजकुमारी ही नहीं, बल्कि एक बहादुर और मजबूत योद्धा भी थी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नए दौर से जुड़ेंगे।” ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’, सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति