कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर फिर से चलीं गोलियों

मुंबई 
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे 'कैप्स कैफे' पर गुरुवार के दिन फिर से गोलियों चलीं। यह घटना एक महीने के अंदर दूसरी बार हुई है। राहत की बात ये है कि जब फायरिंग हुई तब कैफे बंद था इसलिए किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। इस हमला की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ अपना संबंध बताते हैं।

गोल्डी ढिल्लों का पोस्ट
गोल्डी ढिल्लों ने ऑनलाइन एक पोस्ट के माध्यम से कहा, “जय श्री राम। सत श्री अकाल, राम राम सभी भाइयों को। आज सरे में कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमने इसको कॉल करने किया था, लेकिन इसको फोन की रिंग नहीं सुनाई दी इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। अगर इसको दोबारा फोन की रिंग सुनाई नहीं देगी तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”

पुलिस कर रही है जांच
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर की पुलिस ने दोनों हमलों की जांच शुरू कर दी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा, तलाशी, गवाहों और कैफे के कर्मचारियों से पूछताछ शामिल है। बता दें, ये कपिल शर्मा का पहला अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट है और यह पिछले साल ही खुला था।

10 जुलाई के दिन हुआ था पहला हमला
इससे पहले 10 जुलाई के दिन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति