पार्किंग को लेकर विवाद, दिल्ली में हुमा कुरैशी के भाई की जान ली गई

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुमा के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

आरोपियों के नाम गौतम और उज्जवल हैं. दोनों सगे भाई हैं. उज्जवल ने सबसे पहले आसिफ कुरैशी पर हमला किया था. गौतम की उम्र 18 साल जबकि उज्जवल की 19 साल है.

आरोपी उज्जवल और गौतम

निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था. मेरे पति काम से लौटकर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी, जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी गई.

आसिफ की पत्नी सैनाज कुरैशी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर आसिफ से झगड़ा किया था. जब आसिफ घर लौट रहे थे तो उन्होंने पड़ोसी की स्कूटी घर के सामने लगी देखी.जब उसने पड़ोसियों से इसे हटाने को कहा लेकिन स्कूटी हटाने के बजाए उन लोगों ने आसिफ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया.

मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि आसिफ को जानबूझकर मारा गया है. उनके एक रिश्तेदार जावेद ने बताया कि पहले भी दो बार आसिफ से जानबूझकर झगड़ा किया गया ताकि उन पर हमला किया जा सके. उस पर पहले भी हमले किए गए थे.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति