सलमान खान संग जुड़ाव पर कपिल शर्मा को जान से मारने की चेतावनी, बिश्नोई गैंग का नया टारगेट

कनाडा

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गुरुवार रात एक बार फिर फायरिंग की गई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कैफे पर फायरिंग के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। लॉरेंस गैंग ने ऑडियो धमकी जारी करते हुए कहा कि जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।

दरअसल ये वीडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का है। ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बोल रहा है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। गैंग ने सलमान से संबंध रखने वाले सभी एक्टर, डायेक्टर, प्रोड्यूसर से कहा कि सलमान से संबंध रखने पर अब सीधी गोली चलेगी छाती पर।

क्यों हुई कपिल के कैफे पर फायरिंग?
दरअसल कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि कॉमेडियन ने सलमान को नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरा है। इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर फायरिंग की गईष ऑडियो में धमकी देते हुए कहा है- ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।

सलमान के साथ काम करने वाला हर शख्स मरेगा
ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकाते हुए कहा- ”कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। अगली बार जो भी डायेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, इन सबको वार्निंग नहीं देंगे। अब सीधी गोली चलेगी छाती पर. मुंबई सबको वार्निंग है सभी कलाकारों-प्रोड्यूसरों को. हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा.। अगर सलमान के साथ किसी ने भी काम किया। चाहे छोटा मोटा कलाकार हो, छोटा मोटा डायरेक्टर हो, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, हम मार देंगे उसकोष किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए, हम उसको मार देंगे।अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा।

सालों पुरानी है सलमान-लॉरेंस की दुश्मनी
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान की दुश्मनी सालों पुरानी है। काले हिरण के शिकार केस के बाद से लॉरेंस दबंग खान के पीछे पड़ा है। उसने कई दफा एक्टर पर हमला करने की कोशिश की है। उनके घर पर फायरिंग भी करवाई। इतने सारे अटैक्स की कोशिश के बाद सलमान की सिक्योरिटी को टाइट किया गया है। लॉरेंस की डिमांड है कि सलमान काले हिरण के शिकार मामले को लेकर उसके समाज से माफी मांगे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति