इतिहास रचता शो: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ बना सबसे अधिक व्यूज वाला कार्यक्रम

मुंबई 

कहते हैं कि रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं. ये कहावत इस समय 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल पर एकदम फिट बैठती नजर आ रही है. शो के नए सीजन ने लॉन्च होने के एक ही हफ्ते में टेलीविजन के सभी रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. टीआरपी में नंबर 1 होने के बाद, एकता कपूर के सीरियल को एक हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

अब कौनसा इतिहास रच गईं स्मृति ईरानी?

स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने 29 जुलाई से टीवी पर दस्तक दी थी. जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई, तभी से ऐसा माना जा रहा था कि शो व्यूअरशिप के मामले में कुछ बड़ा धमाका करेगा. शो की रिलीज के बाद इसे फैंस का भरपूर प्यार मिला. जिसने इसे इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में नंबर 1 बनाया. स्मृति ईरानी के शो ने सालों से सुपरहिट चल रहा शो 'अनुपमा' को भी सिर्फ एक हफ्ते के अंदर पीछे छोड़ा. 

अब खबर है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने एक और इतिहास रच दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर के सीरियल को लॉन्च के एक हफ्ते बाद करीब 1.659 बिलियन मिनट व्यूज मिले हैं. जो किसी भी फिक्शन (काल्पनिक) शो के मुकाबले सबसे ज्यादा मिनट व्यूज हैं. वहीं सीरियल ने रिलीज के चार दिनों में करीब 31.1 मिलियन टीवी व्यूअर्स कमाए.

सीरियल की सक्सेस पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीवी पर आते ही छा चुका है. एकता कपूर के सीरियल ने महज एक हफ्ते के अंदर वो कर दिखाया है. जो आज से पहले किसी भी टीवी सीरियल नहीं कर पाया. अब अपने शो को ऑडियंस से मिल रहे प्यार से स्मृति ईरानी भी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में शो के इतिहास रचने पर बात की.

स्मृति ने कहा, 'हमारे शो ने टीवी के लिए इतिहास रचा. लोग कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता नहीं है. खैर, मुझे लगता है कि हमने उसे हरा दिया है. हमने इतिहास दोहराया. आज अगर आप कहें कि कोई ऐसा शो है जो आज चल रहा है और 25 साल बाद दोबारा लौटकर भी चल सकता है? तो मुझे नहीं लगता. ये अपने आप में टेलीविजन में इस उपलब्धि को पाना छोटी बात नहीं है.' 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति