राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव: CSK से 2 खिलाड़ी चाहती है, संजू सैमसन पर सौदेबाजी तेज

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स के के कप्तान संजू सैमसन अपनी फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी से अनुरोध किया है कि आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले या तो उन्हें रिलीज किया जाए या फिर ट्रेड किया जाए। दरअसल नीलामी से एक हफ्ते पहले तक ट्रेड विंडो खुली होती है और उसमें फ्रेंचाइजी सहमति से अपने किसी खिलाड़ी को दूसरे फ्रेंचाइजी को या तो कैश डील या फिर किसी अन्य खिलाड़ी/खिलाड़ियों के बदले में दे सकती हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन में चेन्नई सुपर किंग्स रुचि दिखा रही है। सीएसके के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी संजू को अपने साथ जोड़ना चाहती है लेकिन ऐसा लगता है कि वह कई कारणों से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही जुड़ना चाहते हैं। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने अमेरिका में सीएसके के मैनेजमेंट और उनके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात भी की थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के बदले में चेन्नई सुपर किंग्स से दो खिलाड़ी चाहती है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘चेन्नई 30 साल के स्टार को कैश में ट्रेड करके अपने साथ जोड़ने की इच्छुक है लेकिन गतिरोध ये है कि राजस्थान का जोर चेन्नई से 2 खिलाड़ियों के एक्सचेंज पर है।’ स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर अगर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में कोई समझौता नहीं हो पाता है तो अगली नीलामी में उनके लिए बोलियां लगती हुईं दिख सकती हैं।

संजू सैमसन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था। वह अब तक आईपीएल में दो टीमों- राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ खेल चुके हैं। दुनिया की इस सबसे अमीर क्रिकेट लीग में उन्होंने 177 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 4704 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक जड़े हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति