कार्तिक ने शुभमन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुझाव भी दिया

मुंबई
भारतीय टीम के पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि अपने पहले ही दौरे में उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास के बाद शुभमन को कप्तानी सौंपी गयी थी और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इंग्लैंड दौरे में टीम के अच्छे प्रदर्शन से उनका मनोबल भी आगे के मुकाबलों के लिए बढ़ा है। साथ ही कहा कि वह अपनी आक्रामकता पर कुछ नियंत्रण करें तो और भी बेहतर होगा। इसके अलावा शुभमन ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को भी करारा जवाव दिया है। 
सीरीज में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 754 रन बनाए, जो किसी भारतीय कप्तान के किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन है। शुभमन ने अपनी कप्तानी से भी कई क्रिकेट विशेषज्ञ को प्रभावित किया है। कार्तिक ने उन्हें आगामी सीरीज के लिए कुछ सुझाव भी दिए है। कार्तिक ने कहा, वह कई बार आक्रामक रहे हैं। कभी कभी वह अधिक आक्रामक हो जाते हैं मेरा मानना है कि वह इसपर नियंत्रण करें। मुझे लगता है कि वह अपने बारे में यह बात कुछ हद तक बदलें। मुझे उम्मीद है कि वह इसे ज़्यादा नहीं बदलेंगे। कार्तिक ने आगे कहा, इस सीरीज में आते ही लोग पूछ रहे थे शुभमन, भारत से बाहर, उनका रिकॉर्ड बेहतर हो सकता है। और उन्होंने कहा, मैं दोनो टीमो में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं। आत्मविश्वास होना एक बात है, लेकिन आपको उसके साथ कौशल भी जोड़ना होगा। वह पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनकी बल्लेबाजी में वापस आती गेंद के सामने थोड़ी कमजोरी थी। उन्होंने अपनी तकनीक पर काम करने और उसका सामना करने का तरीका निकाल लिया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति