प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, मालती और परिवार के संग खास यादें

 मुंबई
 ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं।एक्ट्रेस हॉलीवुड में अपनी पॉवरपैक परफॉर्मेंस के साथ ही अपने मदरहुड यानी मातृत्व को भी पूरी तरह इंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा है।'पीसी' ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलक शेयर की हैं। इसमें मालती और निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं।पहली फोटो में मालती अपनी सीट पर बैठी आराम कर रही हैं और साथ में प्रियंका चोपड़ा अपने टैबलेट को लिए बैठी हैं, जिस पर "ममा" लिखा है। इसके बाद एक वीडियो है जिसमें उनकी प्यारी बेटी एक फव्वारे का लुत्फ उठाती दिख रही है।

एक अन्य तस्वीर में मालती और उनके दोस्त एक कैंडी शॉप से अपने लिए कैंडीज उठाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही एक फोटो में मालती अपने पापा निक के साथ अपनी अगली परफॉर्मेंस के लिए तैयारी करती दिख रही है।प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मालती पेंटिंग करते हुए अपने अंदर के आर्टिस्ट को बाहर निकालती दिख रही है।

इसमें एक वीडियो भी है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और मालती एक हरे-भरे बगीचे में दौड़ती दिख रही हैं।इस पोस्ट के अंत में एक खूबसूरत फोटो निक और मालती की है। इसमें वो समुद्र के तट पर साथ चलते दिख रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें मालती अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ खूबसूरत पल बिताती दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शेयर करते हुए लिखा, "ओहाना मतलब फैमिली। परिवार का मतलब कोई किसी को भी भूले नहीं और कोई भी पीछे ना छूटे।"

निक और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में हुई थी। 2022 में दोनों के घर मालती ने जन्म लिया। उनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।

कुछ दिनों पहले मालती को हैदराबाद में अपनी मां प्रियंका के साथ स्पॉट किया गया था। वो यहां पर एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग के लिए थीं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति