नवंबर में सलमान खान के साथ सूरज बडजात्या की नई फिल्म होगी लॉन्च, रोमांचक कहानी का खुलासा

मुंबई 
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और सूरज बडजात्या की जोड़ी ने कई शानदार फिल्में दी हैं। इनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब खबर सामने आ रही है कि ये जोड़ी एक बार फिर से साथ काम करने वाले हैं। फिल्म का आधिकारिक एलान इस साल नवंबर में किए जाने की खबर है। दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में देखा गया था। अब इस जोड़ी को फिर से साथ काम करते देखने का इंतजार हो रहा है।

सलमान बनेंगे प्रेम
हाल में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में सूरज बडजात्या ने कहा, “हम सलमान भाई के साथ कहानी पर काम कर रहे हैं, लेकिन हमें उनकी उम्र के हिसाब से स्क्रिप्ट तैयार करनी होगी। यह एक जिम्मेदारी है कि हम ऑडियंस को वही कहानियां दें, जिन्हें हम मानते और सेलिब्रेट करते हैं।”

कहानी के बारे में बात
सूरज ने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी एक छोटे कस्बे के लड़के और लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक प्योर लव स्टोरी होगी। टाइम्स नाउ से बातचीत में उन्होंने माना कि सलमान की उम्र और उनके स्टाइल को ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट लिखना चुनौती है। “हम चाहते हैं वही मस्ती, वही मज़ा, लेकिन उम्र के हिसाब से। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।” उन्होंने कहा। सूरज बडजात्या का मानना है कि सलमान के साथ उनका प्लान हमेशा सादगी, बड़ी फैमिली और छोटी-छोटी खुशियों पर आधारित रहा है, और यह फिल्म भी उसी दुनिया में ले जाएगी।

साथ काम
सलमान और सूरज की जोड़ी ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘मैंने प्यार किया’ सलमान की पहली फिल्म थी बतौर हीरो और सूरज की बतौर डायरेक्टर। सूरज ने बताया कि पहली मुलाकात में सलमान उन्हें हीरो जैसे नहीं लगे थे, लेकिन कैमरे पर उनकी मौजूदगी ने सब बदल दिया। शूट से पहले सलमान को डांस और वॉयस मॉड्यूलेशन में दिक्कत आ रही थी, लेकिन एक सीन में जब उन्होंने गिटार पकड़ा और कैमरे की ओर देखा, तो सूरज को पता चल गया कि वही उनके ‘प्रेम’ हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खुद इस फिल्म को करने के मूड में नहीं थे और कई महीनों तक दूसरे एक्टर्स को लॉन्च करने की सलाह देते रहे। लेकिन अंत में यह जोड़ी बनी और बॉलीवुड को एक सुपरहिट दे गई।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति