उषा ठाकुर का बयान: जो संविधान नहीं मानते, उन्हें शरिया के हिसाब से मिले कठोर दंड

इंदौर
 मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने रक्षाबंधन के मौके पर लव जिहाद फंडिंग मामले के भगोड़े अनवर कादरी को कठोरतम सजा देने की मांग की। उषा ठाकुर ने कहा, “अनवर कादरी जैसे अपराधियों को सख्त से सख्त दंड मिलना चाहिए”। उन्होंने भोपाल के यासीन मछली का भी जिक्र किया, जिस पर 450 बेटियों के बलात्कार का आरोप है।

सजा भी शरीयत के हिसाब से तय

कहा- जो लोग भारतीय संविधान में आस्था नहीं रखते और शरीयत के मुताबिक जीना चाहते हैं, उनकी सजा भी शरीयत के हिसाब से तय होनी चाहिए। “जैसे बलात्कारी का हाथ, आंखें और प्रजनन अंग काट देना और उसे जीवनभर तड़पने के लिए सड़कों पर छोड़ देना।”

साड़ी के बदले तलवार, रिवॉल्वर या बंदूक की मांग करो

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश देते हुए ठाकुर ने कहा, “जहां भी जाती हूं, बहनों से कहती हूं कि साड़ी के बजाय भाइयों से तलवार, रिवॉल्वर या 12 बोर की बंदूक की मांग करो। ऐसा व्यक्तित्व विकसित करो कि भाई और पिता को चिंता न करनी पड़े, हम खुद अपनी रक्षा करने में सक्षम हों और किसी के लालच में न पड़ें।”

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति