विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड धराशायी, डेविड वॉर्नर बने नए बादशाह

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वे अभी भी टी20 सर्किट में एक्टिव हैं। वे अलग-अलग टी20 लीग्स में खेल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और विराट कोहली का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में पहुंच गए हैं और विराट कोहली टॉप 5 से बाहर हो गए हैं।

बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर ने यह उपलब्धि इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ अपनी टीम लंदन स्पिरिट्स के मैच के दौरान हासिल की। द हंड्रेड लीग के स्टैट्स भी टी20 प्रोफेशनल क्रिकेट में शामिल किए जाते हैं। इस मैच के दौरान, वॉर्नर ने 51 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली और 139 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन वे टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए।

विराट कोहली ने 13543 रन अब तक टी20 क्रिकेट में बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर के टी20 रनों की संख्या अब 13545 हो गई है। इस तरह विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर खिसक गए हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर 14562 रनों के साथ वेस्टइंडीज के महान ओपनर क्रिस गेल, दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड (13854 रन) और तीसरे नंबर पर 13814 रनों के साथ इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। 419 टी20 मैचों में वॉर्नर ने 13545 रन बनाए हैं। औसत उनका 37 के करीब का है, जबकि स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। 8 शतक और 113 अर्धशतक उनके नाम इस फॉर्मेट में दर्ज हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति