अश्विन का प्रिडिक्शन: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में इस स्टार पर लगेगी सबसे ज्यादा बोली

नई दिल्ली
IPL 2025 के सीजन में कई बड़े टीमें पॉइंट्स टेबल में नीचे रहीं। मेगा ऑक्शन के बाद ये पहला सीजन था। ऐसे में अब मिनी ऑक्शन और भी दिलचस्प होगा। नवंबर-दिसंबर में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित हो सकता है। इससे पहले आर अश्विन ने बताया है कि इस आने वाले मिनी ऑक्शन में कौन सबसे महंगा खिलाड़ी हो सकता है। अश्विन खुद ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। इस समय वह ट्रेड विंडो की गपशप का केंद्र बने हुए हैं। अश्विन आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनको रिलीज किए जाने की संभावना है।

अश्विन ने भविष्यवाणी की है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की मांग भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा होगी। अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर बात करते हुए कहा, "यह एक मिनी ऑक्शन होगा, जहां आपको भारतीय खिलाड़ी मिलना मुश्किल होगा। हो सकता है कि सिर्फ नए खिलाड़ी ही आएं। सबसे महंगे खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी ही होंगे।" अश्विन को लेकर बात चल रही है कि ट्रेड विंडो के जरिए सीएसके उनको संजू सैमसन के साथ ट्रेड कर सकती है। हालांकि, इस पर खुलकर अभी दोनों ने बात नहीं की है।

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा, "किसी बड़े भारतीय खिलाड़ी को रिलीज करना एक बहुत ही जोखिम भरा फॉर्मूला है। नीलामी में बहुत सारे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आएंगे।" अश्विन ने विशेष रूप से दो आस्ट्रेलियाई सितारों की ओर इशारा किया, जो मिनी-ऑक्शन में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। अश्विन ने बताया, "आपके पास मिचेल ओवेन हैं, जो पंजाब किंग्स के लिए तीन मैचों में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी थे। फिर आपके पास कैमरोन ग्रीन जैसा खिलाड़ी भी है, जो नीलामी में आ रहा है। वे अच्छी कीमत पर बिकेंगे, क्योंकि वे विदेशी ऑलराउंडर हैं।" कैमरोन ग्रीन इस समय दमदार लय में भी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति