शानदार जीत के साथ दिव्या देशमुख क्वार्टरफाइनल में, बढ़ी खिताब की उम्मीदें

नई दिल्ली
हाल ही में जॉर्जिया में आयोजित फिडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने सोमवार को चीनी जीएम लेई टिंगजी को 10-3 से हराकर विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

19 वर्षीय दिव्या ने शुरुआती राउंड में ही लेई पर दबदबा कायम करते हुए शानदार जीत दर्ज की। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैंपियन और चीनी जीएम हाउ यीफान से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत की एक अन्य प्रतिभागी आर. वैशाली पहले ही बाहर हो चुकी हैं। उन्हें पिछले हफ्ते अमेरिकी आईएम ऐलिस ली के हाथों 6-8 से हार का सामना करना पड़ा था।

विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप एक ऑनलाइन नॉकआउट टूर्नामेंट है जिसमें 16 खिलाड़ी हिस्सा लेती हैं। इनमें आठ क्वालिफायर और आठ सीधे आमंत्रित खिलाड़ी होती हैं। कुल इनामी राशि 75,000 अमेरिकी डॉलर है, जिसमें विजेता को 7,000 डॉलर मिलेंगे।

पहले और क्वार्टरफाइनल राउंड में तीन सेगमेंट खेले जाते हैं—पहले 45 मिनट तक 5+1 गेम, फिर 30 मिनट तक 3+1 गेम और अंत में 15 मिनट तक 1+1 गेम। सेमीफाइनल और फाइनल में समय अवधि और बढ़ा दी जाती है। हर जीत पर एक अंक और ड्रॉ पर आधा अंक मिलता है।

पहले सेगमेंट के बाद दिव्या 3.5-0.5 से आगे थीं। दूसरे सेगमेंट के अंत तक उन्होंने बढ़त 7.5-1.5 कर ली और फिर अंतिम सेगमेंट 2.5-1.5 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति