गिल-यशस्वी-पंत की वापसी पर संकट, एशिया कप टी20 में मौका मिलना क्यों मुश्किल

नई दिल्ली 
अगले महीने से एशिया कप की शुरुआत होने जा रही है। उसके लिए टीम चुनने के लिए 19 अगस्त को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की मीटिंग होगी। इंग्लैंड दौरे पर धूम मचाने वाले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए एशिया कप टी20 की टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा। वजह है कई विकल्पों का होना। चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह रहने वाला है कि अगर इन्हें टीम में लिया जाए तो आखिर किनकी जगह?

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार लीक से हटकर प्रयोग करते हैं। उनके काम करने का अंदाज अलग है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका जोर ऑलराउंडर्स पर था। कई पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट लगातार आवाज उठाते रहे कि विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए लेकिन टीम मैनेजमेंट का जोर ऑलराउंडरों पर रहा। सीरीज 2-2 से बराबर रहने के मद्देनजर कहा जा सकता है कि गंभीर का अप्रोच ठीक रहा।

इंग्लैंड के शानदार दौरे के बावजूद गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं रहा है। हालांकि, टी20 में उनका ट्रैक-रिकॉर्ड शानदार है। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद से टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी है। श्रीलंका, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत मिली है। गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में भारत ने अब तक 15 टी20 में से 13 में जीत हासिल की है। गंभीर युग में टी20 में ऐंकर बैटर का कॉन्सेप्ट खत्म सा हो गया है। टीम अति आक्रामक रुख अपना रही है, खासकर बैटिंग में।

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद युवाओं से भरी नई टीम ने दिग्गजों की कमी नहीं खलने दी। बैटिंग लाइनअप में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे ने अपने आक्रामक खेल से प्रभावित किया है।

भारत ने अपना आखिरी टी20 सीरीज इस साल जनवरी-फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली थी। उसमें भी लगभग यही बैटिंग लाइनअप देखने को मिली थी। ऐसे में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल या ऋषभ पंत के लिए टी20 में वापसी आसान नहीं होगी। अगर इन्हें जगह मिले तो किसकी जगह? पंत तो अभी पैर की उंगली में फ्रैक्चर से रिकवर कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति