‘वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ में हुई मनीष पॉल की एंट्री

मुंबई,

बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म 'वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट' में मनीष पॉल की एंट्री हो गयी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की शानदार स्टारकास्ट में शामिल होकर, मनीष फिल्म 'वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट' में नया रंग भरने वाले हैं। दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित तथा एकता आर. कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सहजता से ह्यूमर एवं इमोशन के बीच स्विच करने की कला के लिए मशहूर मनीष पॉल 'वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट'में एक बेहद इंटेंस और लेयरड किरदार निभा रहे हैं,जो उनके चिर-परिचित हल्के-फुल्के अंदाज़ से बिल्कुल अलग है।

मनीष पॉल की प्रतिभा से परिचित बालाजी टेलीफिल्म्स की संस्थापक एकता आर. कपूर ने कहा, “मनीष के पास एक नैचुरल चार्म और टाइमिंग की अद्भुत समझ है, फिर वो चाहे कॉमेडी हो या इमोशन। स्क्रीन पर उनके आते ही दर्शक उनकी एनर्जी से तुरंत जुड़ जाते हैं। हम ‘'वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट'’ में उन्हें पाकर बेहद खुश हैं। हमें यकीन है कि उनका किरदार दर्शकों के लिए निश्चित ही एक सरप्राइज़ होगा।”

एकता कपूर के अलावा टीवीएफ के लेखक और निर्माता अरुणाभ कुमार ने भी मनीष पॉल की प्रशंसा करते हुए कहा, “हम मनीष पॉल के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रहे थे और खुशी है कि हम शुरुआत उस प्रोजेक्ट से कर रहे हैं, जो हमारे दिल के बहुत करीब है। इस रोल के लिए हमारी पहली और एकमात्र पसंद मनीष थे, और एकता जानती थीं कि जो वह स्क्रीन पर ला सकते हैं, वह कोई और नहीं कर सकता। टीवीएफ उनके साथ कुछ और प्रोजेक्ट्स पर भी बात कर रहा है और हम साथ मिलकर यादगार किरदार बनाने की उम्मीद रखते हैं।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति