नियम तोड़ा तो चला नोटिस: आकाश दीप की कार में नहीं थी HSRP प्लेट

लखनऊ
इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिेकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप अपनी एक छोटी सी भूल के कारण परेशानी में पड़ गये हैं। आकाशदीप को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना गाड़ी चलाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा कार डीलर का लाइसेंस भी लापरवाही बरतने के लिए एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। आकाशदीप ने इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद अपनी बहन को रक्षाबंधन में उपहार देने के लिए एक नई कार खरीदी थी। जिसकी खुशी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने इस कार के साथ ही तस्वीरें भी साझा की थीं। इसमें वह अपने परिवार सहित नई कार के साथ दिखाई दे रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश दीप को नोट हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना एसयूवी चलाने के लिए जारी किया गया है। आकाश दीप ने जब नई कार खरीदी थी तब, उन्होंने लिखा था: ‘सपना पूरा हुआ. चाबियां मिल गईं। सबसे महत्वपूर्ण लोगों के साथ।‘ इसके साथ अपने परिवार और नई कार के साथ तस्वीरें साझा की थीं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्या है?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विशेष रूप से डिजाइन की गई नंबर प्लेटें हैं जिन्हें भारत सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने और वाहन चोरी और नकलीकरण को रोकने के लिए अनिवार्य किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, आकाश दीप की एसयूवी को बिना अनिवार्य हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के देखा गया, जिससे अधिकारियों ने नोटिस जारी किया। इस मामले में डीलर पर भी कार्रवाई हुई है। अधिकारियों का आरोप है कि डीलर ने अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ वाहन की डिलीवरी नहीं दी। इसके कारण उनका लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और उन्हें 14 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति