चोट से बचाव के लिए बुमराह को एशिया कप के बाद आराम देने की तैयारी

मुंबई
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एशिया कप में खेलने को लेकर अभी तक साफ तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। वहीं अब एक रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को एशिया कप के लिए शामिल किया जा सकता है और इसके बाद उन्हें आराम दिया जा सकता है। एशिया कप अगले माह सितंबर में खेला जाएगा। इसमें एशिया की 8 टीमें भाग लेंगी। भारत की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच दुबई और अबू धाबी में किया जाएगा। इसमें. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, यूएई और ओमान की टीमें खेलेंगी। बुमराह टी20 में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवे गेंदबाज हैं, उन्होंने अंतिम बार 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था। उनके नाम कुल 70 मैचों में 89 विकेट हैं। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वानर चयन समिति 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन कर सकती है। ये एनसीए की फिटनेस रिपोर्ट पर भी आधारित रहेगा। माना जा र हा है कि बुमराह को एशिया कप के बाद अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में आराम दिया जा सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 2 से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति