शमी का मिशन कमबैक, दलीप ट्रॉफी में करेंगे शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली
पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की नजरें इस माह के अंत में शुरु हो रहे दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेंगी। शमी इसमें अपनी फिटनेस के साथ ही लय हासिल करके राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं। उनके लिए ये हालांकि आसान नहीं होगा क्योंकि पिछले कुछ समय में कई युवा गेंदबाजों ने अपने अच्छे प्रदर्शन से टीम में जगह बनायी है। इस को देखते हुए शमी आजकल कड़े अभ्यास में लगे हैं। वह कभी लाल तो कभी सफेद गेंद से अभ्यास करते दिखे हैं। 

शमी को फिट नहीं होने के कारण ही इंग्लैंड दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया था। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उनकी टेस्ट टीम में में वापसी का भी सवाल उठता रहा है पर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। दलीप ट्रॉफी में उनकी गेंदबाजी पर सब कुछ निर्भर करेगा, क्योंकि उन्होंने 2023 विश्व कप के बाद अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। शमी को दलीप ट्रॉफी के इस सीजन के लिए पूर्वी क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। 

नवंबर में पिछले साल उन्होंने अंतिम बार रणजी ट्रॉफी में लाल गेंद से खेला था। इसके बाद से ही वह फिर से फर्स्ट क्लास मैच में नजर आएंगे। पूर्वी क्षेत्र से वह अपने अभियान की शुरुआत बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेंगे। शमी के करीबी का कहना है कि वह अभी अपने घर स्थित अकादमी में भी अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार अगर शमी दिलीप ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो उनपर ध्यान दिया जाएगा क्योंकि उनकी क्षमताओं को सभी जानते हैं। 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति