चार राज्यों में सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की मंजूरी, निवेश राशि ₹4594 करोड़ से ऊपर

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जैसा कि पहले ही 6 परियोजनाएं पहले ही स्वीकृत हैं और आज इसमें चार नई परियोजनाएं जोड़ी गई हैं। ये ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में हैं। इन पर 4,594 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सरकार ने कहा कि SiCSem, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया (CDIL), 3D ग्लास सॉल्यूशंस और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज की परियोजनाओं से अनुमानित 2,034 स्किल बेस्ड नौकरियां और कई अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। इसके साथ, मिशन के अंतर्गत परियोजनाओं की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जो छह राज्यों में लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश को दिखाती है।
 
SiCSem, ब्रिटेन स्थित Clas-SiC वेफर फैब के साथ मिलकर भारत का पहला कॉमर्शियल कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब बनाएगा। 3डी ग्लास सॉल्यूशंस एक आधुनिक पैकेजिंग और एम्बेडेड ग्लास सब्सट्रेट प्लांट का निर्माण करेगा, जबकि एएसआईपी दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर पैकेज तैयार करेगा। सीडीआईएल के विस्तार से हाई पावर वाले उपकरणों का उत्पादन करेगा।

सरकार ने कहा कि ये परियोजनाएं दूरसंचार, ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती मांग को समर्थन देंगी, जिससे उसके "आत्मनिर्भर भारत" अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति