खाटूश्याम यात्रा से लौटते समय कार-ट्रक टक्कर में 7 बच्चों समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत

दौसा

राजस्थान (Rajasthan) के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. खाटूश्याम मंदिर का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक पिकअप ट्रक से टकरा गई. इस दौरान, भीषण हादसा हो गया और 11 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मारे जाने वालों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं. दौसा के उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने कहा, "बापी के पास एक यात्री पिकअप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या अब 11 हो गई है, अस्पताल में भर्ती एक शख्स की मौत हो गई है."

यह हादसा तब हुआ, जब श्रृद्धालु खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, कार खड़े ट्रक से टकरा गई. मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आएगी. 

पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, "खाटू श्याम मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं के हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली है. कई लोगों के हताहत होने की खबर है. करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है."

घायलों का हॉस्पिटल चल रहा इलाज…

दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा, "शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बापी के पास हुए एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. 9 लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और 3 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा एक यात्री पिकअप और एक ट्रेलर ट्रक के बीच हुआ है."

यह हादसा दौसा में एक कार-ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत के ठीक तीन दिन बाद हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ था, जब ट्रेलर अचानक दो हिस्सों में टूटकर कार से टकरा गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. पीड़ित जयपुर से एक प्रतियोगी परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहे थे.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति