जब द्रविड़ ने सचिन का जिक्र कर आरपी सिंह से कही खास बात

नई दिल्ली
अक्सर कहा जाता है कि भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है। सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाता है। लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमी आलोचना में भी बहुत ही बेरहम होते हैं। अपने सितारों से उन्हें खूब अपेक्षाएं होती हैं। वो जितना उन्हें चाहते हैं, उतना ही उनकी आलोचना भी करते हैं अगर वे उम्मीदों पर खरा न उतरे तो। चाहे खिलाड़ी कितना भी अच्छा खेले, चाहे मैच की परिस्थितियां जैसी भी हों, फैंस का पैमाना अलग है। पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने एक किस्सा शेयर किया है जो भारत के एक औसत क्रिकेट प्रेमी की भावनाओं और उसकी सोच को बहुत अच्छे से दिखाता है।

जियोहॉटस्टार के स्पेशल चीकी सिंगल्स के ताजा एपिसोड में आरपी सिंह ने किस्सा सुनाया कि कैसे एक मैच देख रहे लोगों ने सचिन तेंदुलकर को लेकर ऐसी टिप्पणी की कि राहुल द्रविड़ ने उनके कान में फुसफुसा कर कहा- जब ये सचिन को लेकर ऐसा बोल रहे तो मेरी पारी पर क्या कहेंगे।

आरपी सिंह ने बताया कि मेरठ में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी मैच हो रहा है। वह यूपी की तरफ से खेल रहे थे और द्रविड़ कर्नाटक की तरफ से और उन्होंने अपनी टीम के लिए 199 रन की शानदार पारी खेली थी। शाम को दोनों एक दोस्त के घर डिनर पर गए जहां टीवी पर भारत का मैच चल रहा था।

आरपी सिंह ने बताया, 'उस दिन भारत का मैच चल रहा था और सचिन पाजी बैटिंग कर रहे थे। वह हर बॉल पर रन वाली पारी (100 के स्ट्राइक रेट) खेल रहे थे। हम दोनों बगल में बैठे थे और लोग कह रहे थे- सचिन को थोड़ा और तेज खेलना चाहिए। लेकिन वह मैच के हालात के हिसाब से खेल रहे थे। राहुल भाई मेरे कान में फुसफुसाए, 'अगर वे इतना कुछ कह रहे हैं तब वे मुझे कितना कहेंगे?''

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति