अटकलों के बीच विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया मिशन शुरू

नई दिल्ली
विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्रिकेट भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं। अटकलें तक लग रहीं कि हो सकता है दोनों जल्द ही वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे क्योंकि विश्व कप 2027 में है और तब तक वे खेल पाएंगे भी या नहीं। इन तमाम अटकलों और चर्चाओं से बेपरवाह दोनों दिग्गज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में जुट गए हैं। रोहित शर्मा टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। अब विराट कोहली ने भी साफ-साफ संकेत दे दिए हैं कि उनकी नजर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका फोकस अब सिर्फ वनडे पर है। दोनों की नजर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने और भारत को चैंपियन बनाने पर है। फिलहाल दोनों अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में लगे हैं।

विराट कोहली ने अपनी तैयारी का संकेत देते हुए हाल ही में एक इनडोर नेट सेशन की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें वह गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमीन के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने उसके साथ लिखा, ‘भाई, मुझे हिट के साथ मदद करने के लिए शुक्रिया। आपको देखना हमेशा प्यारा होता है।’ बाद में विराट कोहली का पैरोडी अकाउंट चलाने वाले एक फैन पेज ने भी उसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि किंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे की तैयारी कर रहे हैं। उस पोस्ट को विराट कोहली ने लाइक भी किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में वनडे सीरीज है। 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली उस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि वे अपने पसंदीदा सुपर स्टार्स को लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति