एशिया के सबसे बड़े रेल ब्रिज पर पहली बार स्पीड ट्रायल, कटनी में दौड़ी लंबी ट्रेन

कटनी

कटनी में पांच साल से बन रहे एशिया के सबसे बड़े रेल ग्रेड सेपरेटर की डाउन लाइन का काम पूरा हो गया है. कटनी जिले में बिलासपुर और सिंगरौली रेल खंड से दमोह-सागर रूट पर 33.4 किमी लंबे अप और डाउन ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जा रहा है. डाउन लाइन की 17.52 किमी लंबी रेल लाइन, सिग्नल और अन्य तकनीकी कार्यों की जांच के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मौजूदगी में स्पीड ट्रायल सफल रहा. 

झलवारा से मझगवां और कटंगी तक दो इंजनों और 11 बोगियों वाली यात्री ट्रेन उड़ते जंक्शन कहे जाने वाले ग्रेड सेपरेटर पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी. रेल सुरक्षा आयुक्त मनोज अरोड़ा दो दिवसीय दौरे पर कटनी पहुंचे. उन्होंने एनकेजे-कटंगी, झलवारा से मझगवां रेलवे स्टेशन तक बन रहे डाउन ग्रेड सेपरेटर रेल ब्रिज का मोटर ट्रॉली से गहन निरीक्षण किया. 

पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित अन्य अधिकारियों ने भी ट्रैक का निरीक्षण किया. पहले दिन सीआरएस ने रेल लाइन, पॉइंट की हाउसिंग, टंग रेल, ब्रिज के लेआउट गर्डर, स्पैन, बेयरिंग, प्लेट, चैनल स्लीपर, बैलास्ट, ग्लूड जॉइंट, ट्रॉली घर, कुशन, इम्प्रूव्ड SEJ, OHE लाइन, चेयरप्लेट, कर्व (गोलाई), लेवल क्रॉसिंग और पॉइंट का गहन परीक्षण किया. 

दूसरे दिन झलवारा से मझगवां और कटंगी तक दो इंजनों और 11 बोगियों वाली ट्रेन डाउन ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई गई. 

जानकारी के मुताबिक, कटनी ग्रेड सेपरेटर की लागत 1800 करोड़ रुपये है. अप और डाउन मिलाकर 33.4 किमी लंबा यह ग्रेड सेपरेटर 676 पिलरों पर बनाया गया है, जिसमें अप साइड 15.85 किमी और डाउन साइड 17.52 किमी लंबी लाइन बिछाई गई है. 

कटनी में बन रहे ग्रेड सेपरेटर की डाउन लाइन का काम पूरा.

स्पीड ट्रायल की सफलता के बाद अब गुड्स ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू हो सकता है, जिससे कटनी स्टेशनों पर रेल ट्रैफिक में काफी राहत मिलेगी.

676 पिलर्स पर बिछाई गई है रेल लाइन.

यह ग्रेड सेपरेटर भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज बनने जा रहा है, जो संरचनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ रेलवे संचालन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति