ओवेन, मॉरिस, शॉर्ट दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से हुए बाहर

डार्विन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले और वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। मिचेल ओवेन, लांस मॉरिस और मैट शॉर्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर मिचेल ओवेन तीसरे टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओवेन को कगिसो रबाडा की गेंद हेलमेट पर लग गई थी। जांच के बाद उनकी इंजरी गंभीर बताई गई है। इसके चलते उन्हें करीब 12 दिन क्रिकेट से दूर रहना होगा। ऐसे में वे वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बाहर होने की वजह से वे ओवन वनडे क्रिकेट में डेब्यू का मौका चूक गए। ओवन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 मैचों में 135 रन लेने के साथ ही 2 विकेट लिए हैं।

तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट भी मंगलवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। लांस मॉरिस ने पीठ दर्द की शिकायत की थी। इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। वह ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे से भी बाहर हो सकते हैं। वहीं, मैथ्यू शॉर्ट वेस्टइंडीज दौरे के दौरान हुई इंजरी से अब तक नहीं उबर पाए हैं। इंजरी की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों से बाहर थे। अब उन्हें तीसरे टी20 और वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई इंजरी के बाद से शॉर्ट पूरी तरह फिट होने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन तीन इंजर्ड खिलाड़ियों की जगह पर आरोन हार्डी और मैट कुहनेमन को स्क्वाड में शामिल किया है। आरोन हार्डी शॉर्ट के कवर के तौर पर टी20 सीरीज में पहले से ही शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कुहनेमन ने इससे पहले 2022 में चार वनडे मैच खेले थे। वह वनडे सीरीज में एडम जम्पा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण को मजबूत करेंगे।

फ्लू की वजह से विकेटकीपर जोश इंगलिस भी दूसरे टी20 से बाहर हो गए थे। उनकी जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 2021 के बाद अपना पहला टी20 खेला। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरा टी20 शनिवार को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के तीन मैच 19 अगस्त, 22 अगस्त और 24 अगस्त को खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, एडम जम्पा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति