गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर अब टेनिस नहीं खेलेंगी, खुद ही लिया बड़ा फैसला

हरियाणा 
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर अब टेनिस नहीं खेलेंगी। यह फैसला हिमानी मोर ने खुद लिया है। अब वह अपने पति नीरज चोपड़ा के बिजनेस को संभालेंगी। हिमानी मोर के पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद हिमानी ने खुद अपने खेल को छोड़कर पति नीरज चोपड़ा का बिजनेस संभालने का निर्णय लिया है। नीरज चोपड़ा का खेल से संबंधित पूरा बिजनेस अब हिमानी देखेंगी। टेनिस के इलावा अगर हिमानी मोर की पढ़ाई के संबंध में बात करें तो हिमानी ने स्पोर्ट्स एंड फिटनेस मैनेजमेंट और एचआर मैनेजमेंट में डबल एमबीए किया हुआ है।

हिमानी ने अमेरिका की साउथ-ईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। वहीं हिमानी ने न्यू हैम्पशायर की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स एंड फिटनेस मैनेजमेंट और एचआर मैनेजमेंट में डबल एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। हिमानी अमेरिका में पार्ट टाइम सहायक कोच व महिला टेनिस टीम की प्रबंधक के तौर भी सेवाएं दे चुकी है। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में मेडल जीत चुके है। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 2020 में टोक्यो में गोल्ड और पेरिस में 2024 में सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो ओलिंपिक के बाद से चैंपियन नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 335 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

नीरज चोपड़ा एंडोर्समेंट से ही प्रति वर्ष 4 करोड़ रुपए से अधिक कमा रहे हैं। इसी साल आॅडी इंडिया ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। नीरज चोपड़ा कई ग्लोबल और घरेलू ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं, जो उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। नीरज व हिमानी ने इसी साल 14 से 16 जनवरी के बीच हिमाचल के सोलन के एक रिसॉर्ट में सीक्रेट तौर पर शादी की थी। शादी के तुरंत बाद दोनों अमेरिका चले गए थे। अभी हिमानी यूरोप में नीरज के साथ रह रही है।
 
नीरज को सुबह-शाम प्रैक्टिस करनी होती है। हिमानी नीरज की डाइट और ग्राउंड प्रैक्टिस का मैनेजमेंट देख रही हैं। नीरज सितंबर में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में होने वाली डायमंड लीग की तैयारी में जुटे हैं। हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हिमानी मोर टेनिस स्पोर्ट्स का जाना-माना चेहरा रही हैं। हिमानी चौथी क्लास से ही टेनिस खेलने लगी है। हिमानी ने साल 2018 में टेनिस में डेब्यू किया। उसी साल उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पाई। 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति