14 अगस्त का क्रिकेट कनेक्शन: सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन के लिए क्यों है यादगार

नई दिल्ली 
राजनीतिक कैलेंडर में 14 अगस्त की तारीख पाकिस्तान की आजादी के लिए जानी जाती है, मगर क्रिकेट के गलियारों में यह तारीख दो क्रिकेट लीजेंड -डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर- के चलती मशहूर है। आज के ही दिन एक दिग्गज क्रिकेटर के करियर का अंत हुआ था, वहीं दूसरे के करियर ने उड़ान भरना शुरू की थी। जी हां, क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में आज यानी 14 अगस्त की तारीख सुनहरे शब्दों में लिखी गई है। आईए जानते हैं, आज के दिन ऐसा क्या हुआ था।

14 अगस्त 1948 को डॉन ब्रैडमैन ने खेला था आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन ने आज ही के दिन यानी 14 अगस्त 1948 को अपना आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर खेला था। उनकी बदकिस्मति तो देखिया, आखिरी टेस्ट में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे और 0 पर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में उन्हें बैटिंग करने का ही मौका नहीं मिला क्योंकि ऑस्ट्रेलिया वो मैच पारी के अंतर से जीता था। हालांकि इसके बावजूद डॉन ब्रैडमैन का औसत 52 मैचों के बाद 99.94 का रहा था। उन्होंने अपने करियर में 29 शतक जड़ 6996 रन बनाए थे।

14 अगस्त 1990 को सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था अपना पहला टेस्ट शतक
1989 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। सचिन के करियर ने यहीं से उड़ान भरी थी और करियर का अंत होते-होते उन्होंने ऐसा कारनामा किया कि उन्हें आज भी फैंस ‘क्रिकेट का भगवान’ कहते हैं।

सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक 200 टेस्ट खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 51 शतकों के साथ 15921 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा मैच खेलने के साथ-साथ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति