लारा और गेल के बाद अब शाई होप की बारी, बना सकते हैं वेस्टइंडीज का नया इतिहास

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 12 अगस्त को तीसरा वनडे खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 120 रन की पारी खेली थी और टीम की 202 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। होप का वनडे फॉर्मेट में यह 18वां शतक था। जल्द ही वह वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

शाई होप वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए पिछले कुछ सालों में वह टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इतिहास में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज हुए हैं। लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए होप एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 12 अगस्त को लगाया शतक होप के करियर का 18वां वनडे शतक था। वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और क्रिस गेल हैं। लारा के वनडे फॉर्मेट में 19 शतक हैं। वहीं, गेल के नाम 25 शतक हैं।

होप दो शतक लगाते ही लारा को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, गेल को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें आठ शतक लगाने होंगे। होप फिलहाल 31 साल के हैं। टीम के कप्तान हैं। फिट हैं और फॉर्म में हैं। फॉर्म में निरंतरता बरकरार रही तो वह अगले 4-5 साल आसानी से खेल सकते हैं। ऐसे में क्रिस गेल के सर्वाधिक 25 शतक का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं।

शाई होप ने अपने वनडे करियर का आगाज 2016 में किया था। अब तक 137 पारियों में इस टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने 18 शतक और 29 अर्धशतक लगाते हुए 5,879 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 170 है। होप का औसत 50.24 है। 50 से ऊपर का औसत बेहतरीन माना जाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति