भारत से भिड़ने से पहले क्यों सहमा पाकिस्तान?

नई दिल्ली
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हर किसी की निगाहें इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच पर टिकी है। पिछले दिनों पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत में इस मैच के बहिष्कार किए जाने की बातें चल रहीं हैं जिन्हें कई क्रिकेटरों का भी सपोर्ट मिल रहा है। मगर अब पाकिस्तान भी चाहता है कि वह एशिया कप में भारत के खिलाफ ना खेले। पाकिस्तान ऐसा राजनीतिक मसलों की वजह से नहीं बल्कि टीम की खराब परफॉर्मेंस की वजह से चाहता है। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वहां की आवाम भी यह करने पर मजबूर हो गई कि अच्छा ही होगा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दे।

वेस्टइंडीज दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम ने तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी। सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उन्हें एक और मैच जीतना था, मगर बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान समेत पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम अगले दोनों मैच हार गई।

पाकिस्तान की बेइज्जती तब हुई जब उन्हें तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 92 रनों पर ऑलआउट कर 202 रनों से धूल चटाई। ये पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी हार है। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि अच्छा ही होगा अगर भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दे, जैसा उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया था।

बासित अली ने द गेम प्लान यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया था। इतनी बुरी तरह मारेंगे न वो, कि आपने सोचा नहीं होगा।"

बासित अली ने अफगानिस्तान से हारने की संभावना पर आगे कहा, "अगर हम अफगानिस्तान से हार जाते हैं, तो इस देश में किसी को ज्यादा परवाह नहीं होगी। लेकिन जैसे ही आप भारत से हारते हैं, हर कोई पागल हो जाता है।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति