आर अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस के आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा दावा किया

नई दिल्ली 
भारत के स्पिनर आर अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस के आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा दावा किया है। अश्विन ने अपने नए यूट्यूब वीडियो में दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के इस युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के लिए एक्सट्रा पैसे दिए। डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल 2025 में चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.2 करोड़ रुपये में जोड़ा था।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि कई फ्रेंचाइजी बतौर रिप्लेसमेंट ब्रेविस को शामिल करना चाहती थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने एजेंटों के साथ बातचीत के बाद खिलाड़ी को एक्सट्रा पैसे देकर काम पूरा किया। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मैं आपको डेवाल्ड ब्रेविस के बारे कुछ बताऊंगा, चेन्नई के साथ उन्होंने अच्छा समय बिताया। उनके बारे कई और टीमें बात कर रही थी। कई टीमों ने कीमत की वजह से उन्हें छोड़ दिया। जब उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया जाना था, तो उन्हें बेस प्राइस पर साइन किया जाना था। लेकिन होता यह है कि आप एजेंट से बात करते हैं और खिलाड़ी कहता है, "अगर आप मुझे कुछ अतिरिक्त राशि देंगे, तो मैं आ जाऊंगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''ऐसा इसलिए होगा है क्योंकि खिलाड़ी जानते हैं अगर उन्हें अगले सीजन रिलीज किया जाता है तो उनको अच्छे पैसे मिलेंगे। इसलिए उनकी सोच यही रहती है कि अभी मुझे अच्छी रकम दो, वरना मैं अगले साल और ज्यादा पैसे लूंगा। और सीएसके उन्हें पैसे देने को तैयार थी, इसलिए वो आ गए। पिछले कुछ सीजन में सीएसके का संयोजन मजबूत था। आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में वे 30 करोड़ रुपये के साथ उतरेंगे।''

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में 6 मैचों में 225 रन बनाकर धमाल मचाया। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति