ग्लेन मैक्सवेल ने कहा- टी20 विश्व कप 2026 में पावरप्ले में गेंदबाजी करना चाहता हूं

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, मैक्सवेल एक प्रभावी स्पिनर भी हैं। वह कई बार अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला चुके हैं। आगामी टी20 विश्व कप में भी वह बतौर गेंदबाज टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।

मैक्सवेल ने गुरुवार को केर्न्स में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाजी करना चाहता हूं। इसके लिए तैयारी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उपमहाद्वीप में पारी की शुरुआत में बतौर स्पिनर आप फायदा उठा सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि मुझे पावरप्ले में गेंदबाजी करना और विकेट लेना पसंद है। विकेट लेने से मुझे हैरानी और खुशी दोनों होती है। लेकिन, मैं टीम के लिए इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करता हूं।

ग्लेन मैक्सवेल के लिए पावरप्ले में गेंदबाजी कोई नई बात नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी वह शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन, टी20 विश्व कप 2026 में बतौर स्पिनर प्रभावी भूमिका निभाना चाहते हैं।

36 साल के ग्लेन मैक्सवेल के लिए टी20 विश्व कप 2026 आखिरी हो सकता है। ऐसे में वह न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के लिए एक्स फैक्टर साबित होना चाहते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। वह विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षक और स्पिन गेंदबाज हैं। टी20 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनके नाम सर्वाधिक शतक और छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

2012 में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले मैक्सवेल ने अब तक 123 मैचों में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2,771 रन बनाए हैं और 49 विकेट लिए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति