पति-पत्नी के रिश्तों पर धीरेंद्र शास्त्री की राय—समझदारी है असली खूबसूरती

छतरपुर 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर अपने विचार व्यक्त किए. शास्त्री का कहना है कि आज के समय में पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बहुत कमजोर पड़ गया है. अखबारों और न्यूज चैनलों की रिपोर्टिंग इस बात का प्रमाण है. 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वर्षों पहले विवाह के समय सात जन्मों तक साथ निभाने के वचन लिए जाते थे, लेकिन आज ये वचन कहीं खो गए हैं. उनकी तुलना वर्तमान समय से करते हुए शास्त्री ने कहा कि आजकल लोग सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि समझदारी की अहमियत कम हो गई है.

शास्त्री जी ने यह भी समझाया कि सुंदरता जरूरी है, लेकिन समझदारी उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. यदि कोई व्यक्ति समझदार हो तो वह जीवन के सफर को लंबा और मजबूत बना सकता है. सिर्फ सुंदरता के आधार पर रिश्ता बनाया जाए तो वह रिश्ता जरा ही समय में टूट सकता है. इसलिए जीवनसाथी चुनते समय सुंदरता के साथ-साथ समझदारी को भी महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए. 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, समझदार नहीं होंगे और केवल सुंदर होंगे तो सफर छोटा रहेगा. लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए साथी में समझदारी होनी जरूरी है ताकि जीवन का सफर खुशहाल और सफल हो सके.

रक्षाबंधन के मौके पर शास्त्री ने 'लव जिहाद' के खिलाफ भी चेतावनी दी और भाइयों से अपनी बहनों को इससे बचाने का वचन लेने की अपील की. उन्होंने इसे सबसे बड़ा उपहार बताया.  

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति