महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर को भोपाल में होगा प्रदान, संस्कृति विभाग ने की घोषणा

 भोपाल
 मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित आठ राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। अलग-अलग श्रेणी में प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम समेत कई हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुणे और भोपाल की संस्थाओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

कला, संस्कृति, साहित्य में प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगा सम्मान

संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि विभिन्न श्रेणी के सम्मान के लिए कला, संस्कृति, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को चयनित किया गया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर को इंदौर में, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर को खंडवा में और राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर को भोपाल में प्रदान किया जाएगा।

14 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगा समारोह

शेष पांच सम्मान हिंदी दिवस 14 सितंबर को भोपाल में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान, राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के लिए 20 लाख रुपये और अन्य सम्मान के लिए पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

    किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन): प्रसून जोशी, दिल्ली
    लता मंगेशकर सम्मान (संगीत निर्देशन): संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लाय, मुंबई
    महात्मा गांधी सम्मान : आनंदधाम, भोपाल
    सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान : प्रशांत पोल, जबलपुर
    निर्मल वर्मा सम्मान : रीता कौशल, आस्ट्रेलिया
    फादर कामिल बुल्के सम्मान : डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस
    गुणाकर मुले सम्मान : डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल
    हिंदी सेवा सम्मान : डॉ. केसी अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम।

वर्ष-2025 के लिए इन्हें मिलेगा सम्मान

    किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन) : संजय लीला भंसाली, मुंबई
    लता मंगेशकर सम्मान (पा‌र्श्व गायन) : सोनू निगम, मुंबई
    महात्मा गांधी सम्मान : पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे
    सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान : लोकेंद्र सिंह राजपूत, भोपाल
    निर्मल वर्मा सम्मान: डाॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड
    फादर कामिल बुल्के सम्मान : पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका
    गुणाकर मुले सम्मान : डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल
    हिंदी सेवा सम्मान : डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति