दिल्ली की रहस्यमयी ‘भूतों वाली गली’, जानें इसके नाम की अनोखी कहानी

नई दिल्ली
दिल्ली शहर इतिहास की परतों और कहानियों की गलियों से भरा पड़ा है। लेकिन इन तंग गलियों में एक ऐसी गली भी है, जिसका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसका नाम है ‘भूतों वाली गली’। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई जाट इलाके में बसी इस गली का नाम सुनकर लोग चौंक पड़ते हैं। क्या सचमुच यहां भूतों का बसेरा है? या फिर इस नाम के पीछे कोई और ही कहानी छिपी है? आइए बताते हैं।

नाम के पीछे की क्या कहानी?
‘भूतों वाली गली’ का नाम सुनकर लोग अक्सर पूछते हैं, 'क्या यहां भूत रहते हैं?' लेकिन स्थानीय लोगों और कुछ जानकारों की मानें तो इस नाम के पीछे कोई भूत-प्रेत की कहानी नहीं, बल्कि कुछ दिलचस्प मानवीय किस्से हैं। दो मुख्य कहानियां इस गली के नामकरण से जुड़ी हैं:

1. मिट्टी से सने चेहरे का किस्सा: बहुत समय पहले, जब नांगलोई के आसपास खेतों का जाल बिछा था, यहां के गहलोत जाट किसान दिनभर खेतों में मेहनत करते थे। शाम को जब वे घर लौटते, तो उनके चेहरे मिट्टी से सने होते। धुंधलके में उनका हुलिया ऐसा लगता, मानो कोई भूत सड़कों पर घूम रहा हो। धीरे-धीरे गली का नाम ही ‘भूतों वाली गली’ पड़ गया।

2. रात में काम करने वाले जाट परिवार: एक दूसरी कहानी के अनुसार, इस गली में एक जाट परिवार रहता था, जो रात में खेतों में काम करता था। चूंकि आमतौर पर लोग दिन में काम करते हैं और रात को आराम, इसलिए पड़ोसियों ने इस परिवार को मजाक में ‘भूत’ कहना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह मजाक गली का नाम बन गया।

कहां है ये भूतों वाली गली?
‘भूतों वाली गली’ दिल्ली के नांगलोई जाट इलाके में रोहतक रोड से शुरू होकर शिव मंदिर तक जाती है। यह गली करीब 700 मीटर लंबी है और गूगल स्ट्रीट व्यू पर इसे आसानी से देखा जा सकता है। गली के एक छोर पर श्मशान घाट रोड और दूसरे छोर पर शिव मंदिर है, जो इसे और रहस्यमयी बनाता है। लेकिन हकीकत में यह गली आम रिहायशी इलाका है, जहां दुकानें, घर और रोजमर्रा की जिंदगी की रौनक देखने को मिलती है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति