मास्टर प्लान में 15 शहर शामिल, भोपाल की अनदेखी से मचा बवाल!

भोपाल 
 नगर और ग्राम निवेश संचालनालय ने प्रदेशभर के मास्टर प्लान (master plan) पर काम तेज कर दिया है। टीएंडसीपी में मास्टर प्लान पर हुई समीक्षा में 15 शहरों के प्लान की स्थितियों पर चर्चा की, लेकिन भोपाल के प्लान पर पूरी तरह चुप्पी रही। यहां सीहोर मास्टर प्लान ड्राफ्ट को 15 अगस्त, जबकि रतलाम- विदिशा का ड्राफ्ट 30 अगस्त तक तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश दिए। रीवा के प्लानिंग एरिया को बढ़ाना तय करते हुए इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का कहा। संयुक्त संचालक अमित गजभिए ने प्रदेशभर के मास्टर प्लान पर समीक्षा की।

भोपाल की स्थिति

भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट 2031 पूरी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद लागू होने को तैयार था, लेकिन फरवरी 2024 को शासन ने ड्राफ्ट को रद्द कर 2047 के लिए नए सिरे से प्लान करने के निर्देश दे दिए। अब संयुक्त संचालक सुनीता सिंह 2047 के ड्राफ्ट पर काम कर रही है। शासन स्तर पर प्रजेंटेशन हो चुके हैं, लेकिन जाहिर तौर पर इसे लेकर कोई आदेश निर्देश अब तक नहीं हुए। संयुक्त संचालक टीएंडसीपी अमित गजभिए ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर प्लान की समीक्षा की गई है। शासन के निर्देश पर ये कवायद की जा रही है। भोपाल को लेकर भी दिशा निर्देश ले रहे हैं।

ये दिए निर्देश

    बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, सिवनी, खंडवा, मुलताई, सौंसर शहरों के डिजिटाइज्ड नक्शों का एक माह में सत्यापन हो। यहां नजूलशीट भी डिजिटाइज्ड करने का कहा।

    सर्वे ऑफ इंडिया जबलपुर को दस शहरों के मास्टर प्लान के ड्रोन आधारित नक्शों पर मेपकास्ट से संपर्क कर उनके सुझावों के अनुसार संशोधन करने का कहा।

    देवास- शाजापुर विकास योजना के ड्राफ्ट को चार अगस्त तक डायरेक्ट्रेट को भेजने का कहा।

    खंडवा मास्टर प्लान के ड्राफ्ट को 20 अगस्त तक डायरेक्ट्रेट भेजें।

    मंदसौर- बड़वानी का ड्राफ्ट 31 जुलाई तक डायरेक्ट्रेट भेजे।

    रीवा प्लानिंग एरिया को बढ़ाया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया।

    नरसिंहगढ़ प्लानिंग एरिया में वन्यजीव अभयारण्य के पारिस्थितिकी संवेदी जोन में गांव शामिल है, परीक्षण करें।

    राघोगढ़-विजयपुर योजना 2041 ड्राफ्ट के बेसमेप मिलने पर एक माह में प्लान तैयार करें।

    डिंडोरी प्लान 2041, खुरई प्लान 2041 को सात दिन में तैयार कर भेजे

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति