ड्रोन ऑपरेशन पर बड़ा कदम: रामगढ़ में हाई-एल्टीट्यूड मिशन के लिए किरोड़ी जाएंगे डीजीसीए

जयपुर

रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश के लिए ड्रोन को 10 से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर ले जाना होगा। लेकिन इसके लिए सरकार के पास अभी सिविल एविएशन की अनुमति ही नहीं है। इसके चलते हाल में हुए पहले चरण के ट्रायल फेल हो गए। अब कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सिविल एविएशन से इसके लिए अनुमति मांगेंगे।  किरोड़ी लाल ने कहा कि बांध में 10 से 15 हजार फुट ऊंचाई के ड्रोन लाएंगे। इसके लिए सिविल एविएशन की परमिशन लेकर ड्रोन से बारिश करवाएंगे। उन्होंने कहा कि  18 अगस्त को परमिशन के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलूंगा।

डॉ.किरोड़ी ने कहा कि सिविल एविएशन के अधिकारियों ने 18 अगस्त का समय दिया है कि वे पर्सनली मिलकर ड्रोन के मामले में बात करेंगे।  गौरतलब है कि पहले दिन रामगढ़ बांध पर ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग फेल रहा, ड्रोन बादलों तक पहुंच ही नहीं पाया। मौसम विभाग के विज्ञानियों के अनुसार बारिश के बादल कम से कम 2 हजार फीट की हाइट पर होते हैं। जबकि कंपनी के पास अभी 400 फीट तक ड्रोन उड़ाने की ही अनुमति थी। अब 10 से 15 हजार फीट तक ड्रोन उड़ाने की डीजीसीए से अनुमति मिलना बाकी है।  अब अगला ट्रायल इस अनुमति के बाद ही होगा। कंपनी इस बार सार्वजनिक घोषणा किए बिना ट्रायल करेगी ताकि भीड़ नहीं जुटे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति