उत्तर प्रदेश में गरीबी पर बड़ी जीत: 6 करोड़ लोग आए गरीबी रेखा से ऊपर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बताया कि 2017 से 2025 के बीच सरकार की लक्षित नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘जीरो पॉवर्टी’ अभियान के तहत हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

सरकारी पेंशन और सामूहिक विवाह योजना से मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 6 लाख परिवारों को वार्षिक ₹12,000 की पेंशन प्रदान की गई है, जिसमें वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यूपी में सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब 4 लाख 77 हज़ार बेटियों के हाथ पीले हुए हैं। इन बेटियों की शादी में सरकार की ओर से सहायता दी गई। जिसमें अनुदान के रुप में राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

खाद्यान्न सुरक्षा और उज्ज्वला योजना का असर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को नियमित रूप से अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1 करोड़ 86 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन और त्योहारी सीजन में मुफ्त सिलेंडर की सुविधा दी गई।

आत्मनिर्भर गांवों और वित्तीय समावेशन पर जोर
उन्होंने बताया कि ‘अन्नपूर्णा भवन’ के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, 9 करोड़ परिवारों के जनधन खाते खोलकर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन, सामूहिक विवाह और अन्नपूर्णा भवन जैसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने का माध्यम बन रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से 2017 तक राज्य में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीमित लोगों तक ही पहुंच पाता था, लेकिन 2017 के बाद किए गए लक्षित प्रयासों से गरीब और कमजोर वर्ग को व्यापक लाभ मिल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति