राजधानी को मिलेगा नया तोहफ़ा, 90 डिग्री ओवरब्रिज का डिजाइन फाइनल

भोपाल 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 डिग्री वाला रेलवे ओवरब्रिज देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यातायात को सुगम बनाने वाले इस ओवरब्रिज डिजाइन ऐसी बना दी गई है कि इस पर चलने वाली गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका हर वक्त बनी रहती है. अब इस ब्रिज को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा कि इस 90 डिग्री एंगल वाले ब्रिज को सुधारने के लिए नया डिजाइन फाइनल कर लिया गया है. अब इसे लोक निर्माण विभाग की ओर से उच्च स्तरीय समिति के सामने पेश किया जाएगा. इस पर मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा.

डिजाइन सुधारने के बाद खोला जाएगा ब्रिज
लोक निर्माण विभाग की और से फिलहाल इस 90 डिग्री वाले ओवर ब्रिज को बंद किया गया है. इसके दोनों तरफ बोगदा और एंशबाग की तरफ से टीन लगाकर ब्रिज पर जाने वाले का रास्ता बंद कर दिया गया है. विभाग का कहना है कि ब्रिज का टर्न ठीक नहीं होने तक पुल पर यातायात नहीं खोला जाएगा. लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है. इस ब्रिज के डिजाइन को यातायात के अनुकूल बनाने के बाद ही इसे जनता के लिए खोला जाएगा.

ओवरब्रिज का नया डिजाइन फाइनल
इस ब्रिज को लेकर सीएम मोहन यादव ने भी स्पष्ट किया था कि टर्न को सुधारे बिना ब्रिज पर यातायात शुरु नहीं किया जाएगा. अब इस ओवरब्रिज के सुधार के लिए नए डिजाइन को लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और रेलवे विभाग के द्वारा सर्वे के बाद, डिजाइन पर सर्व सम्मति दी गई है.

7 इंजीनियर हुए थे निलंबित
भोपाल के ऐशबाग में बने इस आरओबी का लोकार्पण 15 जून के आसपास प्रस्तावित था. लेकिन इसका 90 डिग्री वाला मोड़ चर्चा में आ गया. लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर भोपाल के इस आरओबी की तस्वीरें शेयर कर इसके डिजाइन पर सवाल उठाए गए. इसके बाद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े हो गए, जिसके बाद इस 90 डिग्री वाले मोड़ से जुड़े सात इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया था.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति