पीएम इंटर्नशिप: जल्द ही खुलेंगे आवेदन, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

 प्राइम मीनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाले है। जो अभ्यर्थी इंटर्नशिप का इंतजार कर रहे है, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें, पीएम इंटर्नशिप की शुरुआत भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों मंत्रालय द्वारा की गई है। इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप मुहैया करवाना है, ताकि वे व्यावहारिक अनुभव सीख सकें। इसके अतिरिक्त इस इंटर्नशिप की मदद से युवाओं को 12 महीने व्यावहारिक अनुभव, रोजगार और पोर्टफोलियो बनाने के विभिन्न अवसर मिलेंगे।

कौन कर सकते हैं आवेदन
पीएम इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो उम्मीदवार पूर्णकालिक नौकरी या कोर्स में शामिल नहीं है और जिनके पास कक्षा दसवीं व बारहवीं का प्रमाण-पत्र, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए आदि की डिग्री है, वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदन करने के लिए यह भी जरूरी है कि उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय 8,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड
पीएम इंटर्नशिप में चयनित उम्मीदवारों को 5000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रतिमाह 500 रुपये कंपनी की ओर से पेश किए जाएंगे। साथ ही 4500 रुपये सरकार चयनित इंटर्न के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेगी।

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
पीएम इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
    इसके बाद वेबसाइट के होम पेज “Youth Registration” लिंक पर क्लिक करने के बाद “Register Now” लिंक पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद मोबाइल नंबर व आधार नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
    इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना होगा।
    निर्धारित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद इसे सबमिट करना होगा।
    अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

पीएम इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड, एजुकेशन सर्टिफिकेट, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, बैंक डिटेल व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति