नकुल मेहता की लाडली आई दुनिया में, नाम में छुपा है खास मतलब

मुंबई

'इश्कबाज' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक्टर नकुल मेहता पापा बन गए हैं। और अब उनकी फैमिली पूरी तरह से कम्पलीट हो गई है। 15 अगस्त के दिन, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब एक्टर के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ था। उनकी पत्नी जानकी पारेख ने बेटी को जन्म दिया है। और इसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। साथ ही उसका नाम क्या रखा है, वो भी बताया है।

नकुल मेहता और जानकी पारेख ने साथ में एक पोस्ट करके तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उनका बेटा सूफी अपनी नन्हीं बहन को गोद में लिए बेठा हुआ दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में एक्टर अपनी बेटी को अस्पताल के पालने में निहार रहे हैं और तीसरी में ऑपरेशन थिएटर में मियां-बीवी वीडियो कॉल पर किसी से बात करते हुए और जोर से मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। ये डिलीवरी के पहले की है फोटो है।

नकुल मेहता ने अस्पताल से दिखाई बेटी की झलक
नकुल मेहता ने पोस्ट में लिखा है, 'वह अब यहां है। सूफी को आखिरकार रूमी मिल गई है। हमारा दिल पूरा हुआ। 15 अगस्त 2025 को उसका जन्म हुआ। आपका काम प्यार की तलाश करना नहीं है, बल्कि बस अपने अंदर उन सभी रुकावटों को खोजना है जो आपने उसके खिलाफ खड़ी की हैं।' इस पर सनाया ईरानी, श्रिया सरन, कृतिका कामरा, करण मेहरा, किश्वर मर्चेंट, ताहिरा कश्यप, अनीता राज, भारती सिंह, दृष्टि धामी समेत अन्य ने ढेर सारी बधाइयां दी है।

नकुल मेहता की बेटी का नाम और मतलब
बता दें कि नकुल मेहता की उम्र 42 साल है और जानकी पारेख 39 साल की हैं। वहीं उनकी बेटी के नाम के मतलब के बारे में बात करें तो वह सुंदरता है। इतना ही नहीं, यह नाम 13वीं सदी के फारसी कवि जलालुद्दीन रूमी से भी जुड़ा है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति