धोखाधड़ी के झूठे आरोप में फंसे कुमार मंगत को मिली जमानत

मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्‍टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की सेशन अदालत ने उन्‍हें एक झूठे FIR के मामले में अग्र‍िम जमानत दे दी है। यह केस राजिंदर गोयल नाम के शख्स की तरफ से दायर किया गया था। कोर्ट ने माना है कि FIR में लगाए गए आरोप ठोस नहीं हैं और दुर्भावना से भरे हुए लगते हैं। अब जमानत मिलने के बाद कुमार मंगत की टीम राजिंदर गोयल के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर करने की तैयारी में है।

अदलात ने अपने आदेश में कहा गया कि न तो कुमार मंगत पाठक और ना ही उनकी कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड ने कभी राजिंदर गोयल के साथ कोई लेनदेन किया है। गोयल के वो दावे भी ठोस नहीं लगते, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्‍होंने इस कंपनी में कोई निवेश किया है। उनके विरुद्ध लगाए गए दावे झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावना से प्रेरित जान पड़ते हैं।

कुमार मंगत के वकील ने कही ये बात
बहरहाल, अब कुमार मंगत अपनी कानूनी टीम के जरिए राजिंदर गोयल के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा करने वाले हैं। उनके वकील ने कहा, 'यह मिस्टर पाठक की जीत है और न्याय की दिशा में एक कदम है। मानहानि का मुकदमा यह सुनिश्चित करेगा कि झूठे आरोप लगाने वाले लोग आगे किसी भी सम्मानित व्यक्ति को ठेस पहुंचाने से पहले दो बार सोचें।'

क्‍या था कुमार मंगत के ख‍िलाफ धोखाधड़ी का मामला
जानकारी के लिए बता दें कि राजिंदर गोयल एक बिजनसमैन और हैं दिल्ली से हैं। उन्‍होंने कुमार मंगत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। दावा किया गया था कि एक सौदेबाजी में उन्‍हें 4.3 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए गुमराह किया गया था। राजिंदर ने आरोप लगाया कि ‘दृश्यम 2’ की डबिंग के लिए उन्‍होंने 75 लाख रुपये दिए थे। उनसे फ‍िल्म को चीन, हांगकांग और ताइवान में विशेष चीनी भाषा में रिलीज करने के राइट्स देने का वादा किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति