डिंडौरी जिले में सनसनी, जलेगांव में महिला की बेरहमी से हत्या

डिंडौरी
डिंडौरी जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलेगांव निवासी 55 वर्षीय एक अधेड़ महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि महिला सावित्री परस्ते पति स्वर्गीय मोहन परस्ते का घर बाजार के पास ही है।

शनिवार को साप्ताहिक बाजार भी यहां लगता है। रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी है। महिला के पेट और पीठ में वार कर हत्या की गई है। महिला घर में अकेली थी। महिला की दो बेटियां हैं और दोनों बाहर रह रही हैं। घर से कुछ भी सामन की चोरी नहीं हुई है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि रंजिशन किसी व्यक्ति ने महिला की हत्या की होगी।
 
इधर तालाब के किनारे मिला छत्तीसगढ़ के युवक का शव
डिंडौरी जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडौरी सब्जी बाजार के पीछे तालाब के किनारे एक युवक का शव शुक्रवार की दोपहर मिला था। जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि तालाब की मेढ़ पर लगे एक पेड़ से युवक ने फांसी लगा ली थी। रस्सी टूटने के कारण युवक का शव नीचे गिरा पड़ा मिला था। युवक की पहचान दूसरे दिन शनिवार को हो पाई।

कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि धनव राम शिकारी 38 वर्ष छत्तीसगढ बिलासपुर के चौरहा निवासी था। वह कुछ वर्षों से समनापुर मार्ग स्थित क्विंटी गांव में रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की पत्नी छह वर्ष पहले उसे छोडकर चली गई थी। पुलिस उसकी खुदकुशी का कारण तलाशने के लिए जांच कर रही है। उसके घर के आस-पास रहने वालों से भी पूछताछ की गई है। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति