कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद इंदौर में गहराया विवाद, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को 71 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इंदौर में चिंटू चौकसे के शहर अध्यक्ष और विपिन वानखेड़े के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से असंतोष सामने आने लगा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सर्वे और रायशुमारी को दरकिनार किया गया है। चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है और विपिन वानखेड़े को इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम को नियुक्ति आदेश जारी किया। चौकसे इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं और वानखेड़े आगर मालवा के पूर्व विधायक हैं। संगठन को नए सिरे से गढ़ने के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की घोषणा की थी।
 
नई परिपाटी शुरू होती दिख रही है
जून में राहुल गांधी भोपाल पहुंचे थे और अभियान की शुरुआत की थी। संगठन सृजन के अभियान में सर्वे से लेकर रायशुमारी जैसे दौर हुए और दिल्ली से टीमें भी पहुंची थीं। अब इंदौर में कांग्रेस के लिए इसे नई शुरुआत माना जा रहा है। चौकसे और वानखेड़े दोनों को कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की पसंद माना जा रहा है। दोनों की नियुक्ति के साथ कांग्रेस में नई परिपाटी भी शुरू होती दिख रही है।

दरअसल, वानखेड़े अब तक आगर-मालवा में ही राजनीति कर रहे थे। उन्हें इंदौर जिले में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि चौकसे निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं। चौकसे अपने दोस्त और पार्षद राजू भदौरिया को अध्यक्ष बनवाने में जुटे थे, लेकिन संगठन ने उन्हें ही शहर की कमान सौंप दी। इस बीच, अंदर से कुछ लोगों का असंतोष भी सामने आया है। असंतुष्ट कह रहे हैं कि सर्वे और रायशुमारी को दरकिनार कर अध्यक्षों का ऐलान करना था तो प्रक्रिया की ही क्यों गई।
 
समीकरण बदलेंगे
चौकसे और वानखेड़े की ताजपोशी के साथ इंदौर जिले में कांग्रेस के तमाम समीकरण बदलते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति एक पद के नारे के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या चौकसे अब संगठन के कहने पर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़ देंगे? बताया जा रहा है कि चौकसे ने इससे पहले ही अपनी मंशा संगठन के सामने स्पष्ट कर दी थी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति