राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट: आखिरी हफ्ते में होगी झमाझम बारिश

जयपुर

अगस्त के अंतिम सप्ताह में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मानूसन की झमाझम हाेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव होता दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं अब अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों में उदयपुर व जोधपुर संभाग में मानसून मेहरबान होगा। वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसमें डूंगरपुर, सिरोही व उदयपुर में अति भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 अगस्त को दक्षिण राजस्थान में अतिभारी बारिश की चेतावनी है।

सर्वाधिक वर्षा पाली में
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में उदयपुर के गोगुंदा में 7 सेमी, डूंगरपुर के देवल में 6 सेमी, भरतपुर के पहाड़ी में 6 सेमी, झालावाड़ के गंगधार में 5 सेमी, राजसमंद के नाथद्वारा में 5 सेमी, कुंभलगढ़ में 5 सेमी और अन्य कई स्थानों पर 4 सेमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश बाली (पाली) में हुई।

तापमान भी बढ़ने लगा
बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति