इंदौर में फिर उतरी मेघालय पुलिस, राजा रघुवंशी हत्याकांड पर DCP से की बातचीत

इंदौर

इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मौत का ब्लूप्रिंट बनाने के लिए हत्याकांड से पहले नए मोबाइल खरीदे थे। हत्याकांड के बाद सोनम की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ था कि राजा को ठिकाने लगाने के लिए सोनम की राज और उसके साथियों से मोबाइल पर लगातार बातचीत और चैटिंग हो रही थी। हत्या के बाद ये मोबाइल बंद हो गए थे। बस इसी मामले में शिलॉन्ग पुलिस की तीन सदस्यीय टीम इंदौर आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल खरीद को लेकर शिलॉन्ग पुलिस कुछ और जानकारियां इकट्ठा करना चाहती है।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिलॉन्ग पुलिस का एक दल इंदौर आया है। अपराध शाखा की टीम भी जांच में साथ है। आज शिलॉन्ग पुलिस की टीम कुछ जगह जाएगी। उल्लेखनीय है कि सहकार नगर, केट रोड निवासी राजा रघुवंशी (30) की उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ साजिश कर आनंद, विशाल और आकाश से शिलांग में हत्या करवा दी थी। शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सोनम और राज ने राजा को ठिकाने लगाने के लिए नए मोबाइल फोन खरीदे थे। इनके जरिए आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में थे।

मिली जानकारी के अनुसार राज, साथी हत्यारों से पल-पल की जानकारी ले रहा था। शिलॉन्ग पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। हालांकि शिलॉन्ग पुलिस की विवेचना पूरी हो गई है। चालान डायरी कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। इस बीच मोबाइल खरीदी का पेंच फंसने पर चालान पेश करने से पहले कुछ जरुरी तहकीकात करने शिलॉन्ग पुलिस ने कल इंदौर में डेरा डाला है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति